--विज्ञापन यहां--

बीकानेर सहित प्रदेशभर में बारिश को लेकर आई खबर, इन जिलों में अलर्ट

On: July 18, 2026 8:28 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। बीकानेर सहित प्रदेशभर में मानसून की बारिश का ब्रेक जारी है। पश्चिमी राजस्थाान के कई जिलों में गर्मी बेहाल कर रही है। बीकानेर सहित कई जिलों में गर्मी से कुछ राहत है लेकिन बारिश का अब भी इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को 10 जिलों में बारिश की संभावना है, लेकिन तेज बरसात का अलर्ट नहीं है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बरसात हुई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई से मानसून एक्टिविटी फिर से शुरू हो सकती है। इस दिन 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई को बाड़मेर बालोतरा, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां और झालावाड़ में बारिश की संभावना है।

 

मौसम केंद्र के अनुसार, कमजोर मानसून के चलते अगले तीन से चार दिन तक कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, 21 जुलाई से मानसून फिर से एक्टिव हो सकता है। राज्य में 22-23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य भागों में भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 23 से 26 जुलाई के बीच बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर