--विज्ञापन यहां--

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

On: August 29, 2026 6:37 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्रों की पूर्व जांच करवाने सहित आवश्यक मार्गदर्शन कर सकेंगे हासिल

बीकानेर अपडेट। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के संदर्भ में नाम निर्देशन पत्रों की पूर्व जांच तथा आवेदक से संबंधित मार्गदर्शन के लिए रविवार को जिले के सातों नगरीय निकाय क्षेत्रों में हेल्प डेस्क सक्रिय रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने बताया कि बीकानेर नगर निगम के पांच, नोखा, श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर के दो-दो तथा नापासर, देशनोक और खाजूवाला के एक-एक नामांकन स्थलों (रिटर्निंग/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय) में दिन भर हेल्प डेस्क प्रभावी रहेगी। इस दौरान संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहेंगे तथा अभ्यर्थी को सोमवार को प्रस्तुत होने वाले नाम निर्देशन पत्र के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन और दस्तावेजों की जानकारी देंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें