बीकानेर अपडेट .लोकतंत्र के पर्व की बिसात बिछ चुकी है और उम्मीदवार अपनी अपनी जीत को लेकर जोड़-तोड़ करने में लग चुके हैं तो वही बीकानेर के सबसे चर्चित रहे वार्ड नंबर 75 से सुभाष जोशी ने निर्दलीय प्रत्याशी प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। सुभाष जोशी ने कहा कि वह किसी पार्टी का समर्थन या विरोध नहीं करते हैं उन्होंने कहा कि वह सिर्फ यूजीसी का विरोध करते हैं उन्होंने कहा कि जितने भी व्यक्ति निर्दलीय खड़े होकर यूजीसी का विरोध करेंगे वह अपने साथ-साथ उनका भी प्रचार-प्रसार करेंगे और वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा अब सवर्ण समाज को जागरूक होना होगा और सरकार को बताना होगा सवर्ण समाज का सिर्फ शोषण नहीं किया जा सकता उन्हें उनका हक देना होगा। अगर ऐसा नहीं होगा तो सवर्ण समाज के लोग अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे।
बुधवार को सवर्ण न्याय मंच बीकानेर के नरेश जोशी (ब्राह्मण संयोजक) के नेतृत्व में लोकतंत्र के महापर्व बीकानेर नगर निगम चुनाव में वार्ड नं 75 से स्वतंत्र देश के स्वतंत्र उम्मीदवार सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन आज स्थानीय मोहता चौक में वार्ड के गणमान्य गेवर भादाणी, अजय देराश्री, लालजी गुरु जी, पूर्व पार्षद अभय शर्मा आभू, रामगोपाल सोनी, हनुमान मारु, अश्वनी जैन, राजकुमार जोशी, परखसा सेवग, शनि महाराज भार्गव, मगन महाराज, सत्यनारायण द्वारकानी गिरधर मोहता सुरेंद्र राजपूत, राजू महाराज आचार्य, वेदांत बिस्सा, मनु सेवग, गुदेश छंगाणी, सुंदरलाल जोशी, मेघराज, बसंत, रामरतन, मांगीलाल जोशी, नवरतन ओझा, विष्णु भादाणी, आज़ाद व्यास, गणेश ओझा, श्रीरतन जोशी, नरेश जोशी, बल्लू जोशी आदि वार्ड वासियों के समर्थन से किया गया
प्रत्याशी सुभाष ने वार्ड के सर्वांगीस विकास के संकल्प के साथ सभी वार्ड वासियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।





