--विज्ञापन यहां--

चोखुंटी क्षेत्र में टॉवर पर चढ़े दो लोग, आवागमन बनी परेशानी

On: July 20, 2026 7:00 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। सोमवार सुबह बीकानेर के चोखुंटी क्षेत्र में भाजपा से जुड़े दो पदाधिकारी टावर पर चढ़ गए। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कपं की स्थिति बन गयी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी पहुंच गए। टॉवर पर चढ़े भाजपा सोशल मीडिया के प्रभारी विक्रम सिंह राजपुरोहित और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अयूब कायमखानी शामिल है। टॉवर पर से दोनो ने वीडियो जारी कर बताया कि चोखुंटी ओवरब्रिज के क्षेत्र में ओवरब्रिज बनने के बाद से ही आवागमन का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में आपातकाली परिस्थितियों में फायर बिग्रेड़, एंबुलेंस तक नहीं आ पाती है। जिसके चलते कई मर्तबा बड़ा नुकसान हो चुका है।

 

टावर पर चढ़े राजपुरोहित ने बताया कि चोखुंटी क्षेत्र में आपात परिस्थितियों में वाहनों की एंट्री को लेकर काफी परेशानी होती है लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहंी है। ऐसे में हमारी मजबूरी है और मजबूरी में टावर पर चढऩा पड़ा है। राजपुरोहित ने बताया कि कल रविवार को हमारे क्षेत्र में एक नाबालिग ने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद काफी मशक्कत के बावजूद भी एंबुलेंस गली में नहीं घुस पायी थी। ऐसे में प्रशासन से निवेदन है कि ऐसी व्यवस्था की जावे ताकि कम से कम आपात परिस्थितियों में तो वाहनों की एंट्री हो सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें