बीकानेर अपडेट। बीकानेर में भाजपा ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में संभाग स्तरीय बैठकों की शुरुआत की। प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के दौरे के दौरान भाजपा मुख्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया और शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की मौजूदगी में आयोजित बैठक में संभाग के विधायक, पूर्व प्रत्याशी और संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम ने कहा कि प्रदेश के सातों संभागों में संगठनात्मक बैठकों का क्रम शुरू हो गया है और इसकी शुरुआत बीकानेर से हुई है। उन्होंने ट्रांसफर विवाद पर कहा कि सरकार तय नीति और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है



