--विज्ञापन यहां--

जिला उद्योग संघ में सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे किराडू

On: March 28, 2026 2:00 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर जिला उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अध्यक्षता में नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में संगठन की नई कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई।

अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि यह जीत पूरी टीम की मेहनत और सकारात्मक कार्यशैली का परिणाम है। उद्योगपतियों ने विश्वास जताते हुए उन्हें पुन: संघ की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक सदस्य की औद्योगिक समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा बीकानेर के औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक विकास को गति देना है।
बैठक में पचीसिया ने बताया कि पूर्व कार्यकाल में सचिव के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीरेंद्र किराडू को पुन: सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पारस डागा को कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उद्योगपति श्यामसुन्दर सोनी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
इसके अलावा नियमानुसार विजय कुमार चांडक, मनीष सिपानी, राजेश झंवर एवं मोहित करनानी को सहवरण सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि अन्य विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति भी शीघ्र की जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, विमल चोरडिय़ा, सुरेंद्र बांठिया, अशोक गहलोत, मनोज चांडक, शिवरतन पुरोहित, राजाराम सारड़ा, निर्मल पारख, किशनलाल बोथरा, दिलीप रंगा, विजय जैन, अरविंद चौधरी, पिंटू राठी, भंवरलाल चांडक सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर