--विज्ञापन यहां--

केंद्रीय मंत्री मेघवाल के प्रयास लाए रंग, शहर को मिली 75 हाईटेक ई-बसे, जल्द दौड़ेंगी

On: April 5, 2026 2:13 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, बीकानेर। शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अर्जुन राम मेघवाल के प्रयासों से प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत बीकानेर में जल्द ही 75 हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। इस योजना के अंतर्गत कुल 125 बसों को स्वीकृति मिली है, जिनमें से पहले चरण में 75 बसें चलाई जाएंगी।

इन ई-बसों के शुरू होने से शहरवासियों को सस्ती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही यह पहल बीकानेर को प्रदूषण मुक्त और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की ओर ले जाएगी। ई-बसें न केवल ध्वनि और वायु प्रदूषण कम करेंगी, बल्कि ऊर्जा की बचत में भी सहायक होंगी।

चार्जिंग सुविधा के लिए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के पास अत्याधुनिक चार्जिंग डिपो और वर्कशॉप लगभग तैयार है। इन बसों में जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, तापमान अलार्म, स्वचालित दरवाजे और दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर व लिफ्ट जैसी सुविधाएं होंगी। महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें भी उपलब्ध रहेंगी।

ई-बसों का संचालन शहर के साथ-साथ देशनोक, नाल, उदयरामसर और आसपास के कई गांवों तक किया जाएगा। साथ ही जूनागढ़ किला और लक्ष्मीनाथ मंदिर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे पर्यटकों को शहर घूमने में सुविधा मिलेगी।

इस पहल से रोजाना यात्रा करने वाले श्रमिकों और ग्रामीणों को राहत मिलेगी और बीकानेर को एक स्वच्छ, आधुनिक और स्मार्ट शहर के रूप में नई पहचान मिलेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें