--विज्ञापन यहां--

कुलगुरु ने किया परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का निरीक्षण

On: June 9, 2026 10:16 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्धता बनाए रखने के दिए निर्देश

बीकानेर apdete, 9 जून। कुलगुरु प्रोफेसर आर. बी. दुबे ने मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी शाखाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ दुबे ने गोपनीय शाखा, परीक्षा शाखा, परिणाम शाखा, उपाधि एवं प्रमाण-पत्र शाखा सहित अन्य अनुभागों में संचालित गतिविधियों व प्रगति की जानकारी ली।
कुल गुरु ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्धता बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया | उन्होंने विश्वविद्यालय की परीक्षाएं निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को परिणाम, अंकतालिका, डिग्री निर्धारित समयावधि में
उपलब्ध करवाई‌ जाए। परीक्षा प्रबंधन में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग, गोपनीयता के उच्च मानकों के अनुपालना तथा अभिलेखों के वैज्ञानिक एवं सुव्यवस्थित संधारण पर भी जोर दिया। इस अवसर पर डॉ दुबे ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक साख एवं विश्वसनीयता उसकी परीक्षा प्रणाली पर आधारित होती है, इसलिए परीक्षा कार्यों से जुड़े प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, उत्तरदायित्व एवं पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए ।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी. एस. आचार्य ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों, परीक्षा प्रबंधन प्रणाली तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारियों से अवगत करवाया। कुल गुरु ने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें