--विज्ञापन यहां--

जयपुर रोड पर जीएसएस पर मेंटेनेंस कार्य के चलते जलापूर्ति रहेगी आंशिक बाधित

On: June 10, 2026 6:33 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट । जयपुर रोड स्थित 220 केवी जीएसएस पर निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण 11 जून को बीछवाल जलाशय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते बीछवाल जलाशय से जुड़े स्टेडियम हेड वर्क्स क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित होगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता श्रीमती रितु मिशन ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण करणी नगर, जय नारायण व्यास कॉलोनी तथा पवन पुरी क्षेत्र में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार पानी का संग्रह कर सहयोग करने की अपील की है।

विभाग के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने के प्रयास किए जाएंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें