--विज्ञापन यहां--

बीकानेर से खबर: एनएसयूआई ने दी सीएम के घेराव की चेतावनी

On: August 14, 2026 10:30 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। सीएम भजनलााल शर्मा आज बीकानेर में है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में आज चक्काजाम का आव्हान किया गया था। जिसके बाद कई नेताओंं को हिरासत में ले लिया गया। श्रीडूंगरगढ़ के बाद अब बीकानेर में भी मुख्यमंत्री के घेराव की चेतावनी दी गयी है। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर दो दिनों से बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की और से यह चेतावनी जारी की गयी है।

 

एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि छात्र हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रशासन और राज्य सरकार अभी भी मौन धारण किए हुए है, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश है। एनएसयूआई बीकानेर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री बीकानेर पधार रहे हैं। यदि समय रहते हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो सैकड़ों छात्रों के साथ मुख्यमंत्री का घेराव कर काले झंडे दिखाकर बहिष्कार किया जाएगा। इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने का काम छात्र करेंगे।

 

एनएसयूआई बीकानेर ने सभी छात्र साथियों से अपील की है कि आज शाम 5 बजे अधिक से अधिक संख्या में बीकानेर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने पहुंचें। यहां से पैदल मार्च के रूप में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि छात्र एकजुट हैं और पीछे नहीं हटेंगे। जब तक मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें