--विज्ञापन यहां--

तीस सितंबर तक शेष किश्तें एक मुश्त जमा करवाने पर ब्याज में मिलेगी शत प्रतिशत छूट

On: April 24, 2026 2:09 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट , 24 अप्रैल। बजट घोषणा वर्ष 2026-27 में जारी अधिसूचना के तहत राज्य सरकार द्वारा उपनिवेशन क्षेत्र के समस्त श्रेणी के काश्तकारों (सभी श्रेणी के आवंटियों यथा सामान्य आवंटन, विशेष आवंटन व मोहर बंद नीलामी द्वारा आवंटन आदि) को कृषि भूमि पेटे शेष रही बकाया किस्तों की राशि 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि में एक मुश्त जमा करवाने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।

उपनिवेशन आयुक्त श्री नवनीत कुमार ने समस्त उपनिवेशन तहसीलदारों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अधिक से अधिक आवंटी/बाकीदार राज्य सरकार द्वारा दी जा रही इस ब्याज माफी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें