बीकानेर अपडेट। बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे केा लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है । बीकानेर के मेघासर में सीएम भजनलाल शर्मा उद्घाटान के बाद बीकानेर शहर में अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इससे पहले ही बीकानेर में एनएसयूआई अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया है। आज दोपहर को एनएसयूआई अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने चेतावनी देते हुए कहा था कि समय रहते अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो सीएम का घेराव किया जाएगा। जिसके बाद गोदारा को हिरासत में लिया गया है। बता दे कि दो दिनों से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर गोदारा अपने साथियों के साथ भूख हड़ताल पर बेठै थे।
एनएसयूआई अध्यक्ष गोदारा को लिया गया हिरासत में
On: August 14, 2026 12:49 PM
--विज्ञापन यहां--





