बीकानेर अपडेट। बीकानेर दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा का घेराव और काले झंडे दिखाने की सूचना के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हुआ। पुलिस ने पहले एनएसयूआई अध्यक्ष को हिरासत में लिया । जिसके बाद सूचनाओंं के आधार पर कांग्रेस के कई पूर्व पार्षदों को भी हिरासत में लिया गया हे। जो कि एक स्थान पर बैठ कर सीएम के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पूर्व पार्षद शिवशंकर बिस्सा, प्रफुल्ल हाटीला, आजम अली कायमखानी, पार्षद प्रतिनिधि और जिला कांग्रेस कमेटी सचिव ताहिर हसन कादरी, जावेद खान, मनोज मेघवाल, वसीम फिरोज अब्बासी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाईन स्थित एक ऑफिस में सीएम के विरोध को लेकर योजना बना रहे थे।
कांग्रेस के कई पूर्व पार्षदों को लिया गया हिरासत में
On: August 14, 2026 1:14 PM
--विज्ञापन यहां--





