बीकानेर अपडेट। बुधवार की शाम को आई तेज बारिश में राज्य स्तरीय आयेाजन की तैयारियों पर पानी फैर दिया। शहर के अनेक मार्गो पर पानी ही पानी दिखाई दिया। राज्य स्तरीय आयोजन के लिए आनन-फानन में तैयार की गई सड़कें भी पानी में बहती हुई सी दिखाई दी। सूरसागर, जूनागढ़ किलो, कलेक्ट्री, नगर निगम क्षेत्र जहां पर बीते दिनोंं सड़कें बनाई गयी थी। वहां पर पानी ही पानी दिखाई दिया और सड़कों उधेडऩे लगी। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी नालों से कीचड़, गंदगी बाहर आती हुई दिखादी दी।
आमजन ने आक्रोश जताते हुए कहा कि राज्य स्तरीय आयोजन के लिए प्रशासन की तैयारियां ये बताने के लिए काफी है कि किस प्रकार की तैयारी की जा रही है। ऐसे में आमजन के लिए व्यवस्था कैसी होगी ये बताने की जरूरत नहीं। शहरवासियों ने कहा कि ये पानी की समस्या कैंसर जैसी हो गयी है जिसे अब विदेशों से डॉक्टर बुलाकर ठीक करना होगा। राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारियों के बीच करणी सिंह स्टेडिय़म में भी पानी ही पानी दिखाई दिया। जिसके बाद फिर से तैयारियां शुरू कर दी गयी है। अभ्यास कार्यक्रम केा चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है।





