बीकानेर अपडेट। श्रीडंूगरगढ़ क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर आज सीएम के दौरे से ठीक पहले कांग्रेस नेताओं ने हाईवे चक्काजाम का आव्हान किया। जिसके बाद प्रशासनिक अमला एक्टिव हो गया। प्रशासनिक अमले को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो तुरंत कांग्रेस के कई युवा नेताओं को हिरासत में लिया गया है। चक्काजाम की सूचना के साथ ही पुलिस की कई टीमें अलग-अलग बनाई गयी। टीमों ने हरिराम बाना को उनके घर से हिरासत में लिया हे
।वहीं ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम सिद्ध को भी हिरासत मेंं लिया गया है। इसी तरह पुलिस टीम यूथ कांग्रेस के कार्यालय भी पहुंची। जहां पर मौजूद कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया गया है। बता दे कि कांग्रेस नेता हरिराम बाना ने आज वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हाईवे पर चक्काजाम का एलान किया था। बााना ने कहा था कि 5 अगस्त को जिन बातों को लेकर वादा किया गया था वो आज 9 दिन बाद भी पुरी नही हो पायी है। ऐसे में सड़कों पर उतरना ही पड़ेगा।





