बीकानेर अपडेट। बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रूपए के मोबाइल ढूंढे है जो कि आमजन के गुम, चोरी हो गए थे। आज जब आईजी ओमप्रकाश के हाथों से आमजन को सुपुर्द किए तो उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आयी।
आमजन की सहायत व उनके खोए हुए मोबइाल वापिस दिलाने के लिए बीकानेर रेंज साइबर, सोशल मीडिया सेल द्वारा रेंज के जिला पुलिस के समन्वय, सहयोग, तकनीकी सहायत, तत्परता से 3 दिन से 4 साल की अवधि के बीच में गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने 200 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 50 लाख रूपए के बरामद किए है। बीकानेर पुलिस नेे आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत सम्बंधित पुलिस को सूचना दे।





