--विज्ञापन यहां--

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बीकानेर में भाजपा महिलाओं का प्रदर्शन, एमएस कॉलेज के बाहर किया पुतला दहन

On: April 22, 2026 11:32 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट.बीकानेर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद में लाए गए इस विधेयक को विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में महिलाओं ने मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह मार्च जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में निकाला गया, जबकि कार्यक्रम का संयोजन सुषमा बिस्सा ने किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन एमएस कॉलेज के बाहर आयोजित हुआ, जहां महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए विरोध दर्ज कराया। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने कार्यक्रम की जानकारी दी। इसकी जानकारी भाजपा ने बुधवार दोपहर बजे दी।।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें