बीकानेर अपडेट। प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के बोर्ड रिजल्ट को लेकर तारीखों का एलान कर दिया है। रिजल्ट कल 31 मार्च की सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलवार जारी करेंगे। इसको लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी करेंगे।
12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हो रहा है। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ।





