बीकानेर अपडेट। बीकानेर में इन दिनों रोड़ लाईट दिन में रोशन हो रही है तो रात को डरावने से नजारे देखने को मिल रहे है। शहर के अनेक स्थानों पर ऐसे हाल है जहां पर रात को लाईट गुल रहती है तो दिन में लाईट रोशन हो जाती है। नत्थुसर गेट क्षेत्र में घाटी के आसपास कई स्थानों पर पोल पर दिन में तो लाईट जल रही है लेकिन शाम होते-होते लाईट बंद हो रही है। वहीं जस्सुसर गेट क्षेत्र में दिन में लाईट कई पेाल पर जलती हुई नजर आयी वहीं मुरलीधर व्यास नगर में रात में कई सेक्टर में अंधेरा ही अंधेरा दिखाई दिया जो कि डरावने दृश्य सा नजर आ रहा था। कुल मिलाकर जिम्मेवार बेपरवाह है और स्थानीय लोग शिकयतें करके भी परेशान है। हालात यह है कि रात के समय में अंधेरा होने के चलते बच्चे और महिलाएं गली में जाने से कतरा रही है ।
रोड़ लाईट के खस्ताहाल, कहीं दिन में रोशन तो कहीं रात को डरावने दृश्य, देखें वीडियो
On: March 30, 2026 8:13 AM
--विज्ञापन यहां--





