--विज्ञापन यहां--

बीकानेर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

On: April 11, 2026 7:32 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शनिवार को बीकानेर दौरे पर पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राठौड़ आज कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत, उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित श्याम पंचारिया और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

दौरे के दौरान मदन राठौड़ शहर और ग्रामीण संगठन की महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे, जिसमें आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही वे मीडिया से भी रूबरू होंगे और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।

शाम 5 बजे राठौड़ महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां वे समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन