--विज्ञापन यहां--

जिला कलेक्टर ने शोभासर जलाशय का किया निरीक्षण, बीछवाल में आज देर रात पहुंचेगा पानी

On: May 18, 2026 5:53 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

शोभासर में परसों सुबह पहुंचेगा पानी

बीकानेर अपडेट. जिला कलेक्टर  निशान्त जैन ने सोमवार प्रातः जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शोभासर जलाशय का निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने नहरबंदी के पश्चात शोभासर और बीछवाल जलाशय में पानी की आवक के बारे में जाना।
जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राजेश पुरोहित ने बताया कि बीछवाल जलाशय में आज (सोमवार) रात बारह से तीन बजे के बीच पानी पहुंचने की संभावना है। वहीं शोभासर में परसों सुबह पानी आ जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में डेड स्टॉक से पेयजल सप्लाई की जा रही है तथा अगले दो दिनों तक आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारी आईजीएनपी अधिकारियों के सतत संपर्क में हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें