बीकानेर अपडेट । लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई द्वारा संगठन के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर करणी नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोद लिए गए पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया और पौधे लगाकर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बीकानेर बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री विजय जोशी एवं सचिव श्री किशोर पारीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती बीकानेर के प्रभारी एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रकाश नवहाल, बीकानेर इकाई के अध्यक्ष श्री राजेश गोयल एवं सचिव श्री राकेश जाजू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
करणी नगर इकाई के अध्यक्ष श्री विनोद धनुका, सचिव श्री मनोज तलवारिया, श्री नरेश जिंदल एवं श्री विकास व्यास ने विशेष सहयोग प्रदान किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
शोभासर इकाई के अध्यक्ष श्री दामोदर माहेश्वरी, श्री संदीप बुडानिया, श्री चिमनलाल जी, श्री करूण गोयल, श्री दिवाकर आर्य एवं श्री सुरेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और पूरा सहयोग दिया।
सभी उद्यमियों के संयुक्त प्रयास से यह पौधारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और सामाजिक दायित्व निभाने पर जोर दिया गया।
लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन भविष्य में भी ऐसे पर्यावरणीय और सामाजिक कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाएगा, ताकि औद्योगिक क्षेत्रों में हरियाली बढ़े और स्वच्छ पर्यावरण का विकास हो।
यह कार्यक्रम लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास रहा।





