--विज्ञापन यहां--

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, 11 वाहन पकड़े, लाखों की पेनल्टी वसूली

On: April 25, 2026 4:45 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट , 25 अप्रैल। जिले में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 11 वाहनों को पकड़ा गया तथा उनसे लाखों रुपए की पेनल्टी वसूली गई।

खनि अभियंता एम.पी. पुरोहित ने बताया कि जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन के निर्देशानुसार शुक्रवार को खनि अभियंता कार्यालय की तकनीकी टीम ने लूणकरणसर क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान 7 वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। इनमें 6 वाहन खनिज मुरम, कंकर एवं मेसनरी स्टोन का अवैध परिवहन कर रहे थे, जबकि 1 वाहन बिना रवन्ना के खनिज सिलिका सैंड ले जा रहा था। जांच में 3 वाहन ओवरलोड भी पाए गए। सभी वाहन चालकों/स्वामियों से कुल 8,94,350 रुपए की पेनल्टी राशि राजकोष में जमा करवाई गई।

उन्होंने बताया कि इसी दिन खनि अभियंता (सतर्कता) टीम ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 वाहनों को मेसनरी स्टोन (क्रशर गिट्टी) का अवैध परिवहन करते पकड़ा। इनसे कुल 4,32,400 रुपए की पेनल्टी वसूली गई।

पुरोहित ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन