--विज्ञापन यहां--

वार्ड 1 में भाजपा टिकट को लेकर विरोध, 36 कौम ने संतोष देवी के समर्थन का किया ऐलान

On: August 29, 2026 6:10 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट।नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 1 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंजू देवी बोबरवाल को टिकट दिए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। वार्डवासियों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में टिकट वितरण पर आपत्ति जताते हुए पार्टी नेतृत्व से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की गई है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वार्डवासियों का आरोप है कि मंजू देवी बोबरवाल के प्रतिनिधि अर्जुन बोबरवाल न तो वार्ड नंबर 1 के मतदाता हैं और न ही उनका मकान वार्ड में है। इसी को लेकर वार्ड के विभिन्न समाजों और समुदायों में नाराजगी व्यक्त की गई है।

विरोध के बीच वार्डवासियों ने संतोष देवी, पत्नी लालूराम/लालचंद को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि वार्ड की 36 कौमों ने संतोष देवी के समर्थन में एकजुटता दिखाई है।

समर्थन देने वालों में विश्वकर्मा कॉलोनी अध्यक्ष बाबूलालजी सुधार, सुनार समाज अध्यक्ष सुंदरलालजी सोनी, जाट समाज से रामकिशनजी जाट व अशोक जाट, अंसल कॉलोनी से मोतीलालजी गोदारा, शिवजी गोदारा, कृष्णा बिहार कॉलोनी से जगदीशजी बिजारनियां, ओमजी नाई, मुस्लिम समाज से नथू खां, मकबूल खां, इस्लाम नगर से शरीफ खां, हसन खां, स्वामी जी की बाड़ी से भंवर दास, हरवंश सिंह, रामेश्वरजी, मनोजजी सुधार, मुन्नी नाथजी, रंगा कॉलोनी से सत्यपाल सिंह राजपुरोहित, शिव कुमार सुधार, विजय कुमार सेवग सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के नाम शामिल हैं। विज्ञप्ति के अनुसार रहमत मली और याकूब खां ने भी संतोष देवी को समर्थन देने की बात कही है।

भाजपा नेतृत्व को 24 घंटे का अल्टीमेटम

प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि सभी 36 कौमों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए टिकट पर पुनर्विचार की मांग की है। इसमें कहा गया है कि यदि 24 घंटे के भीतर पार्टी ने अपना निर्णय नहीं बदला, तो 36 कौमों की ओर से संतोष देवी धर्मपत्नी लालूराम/लालचंद को निर्दलीय चुनाव लड़ाया जाएगा और भाजपा प्रत्याशी की हार सुनिश्चित करने का दावा किया गया है।

वार्डवासियों की ओर से जारी इस अपील ने वार्ड नंबर 1 के चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। अब भाजपा नेतृत्व इस विरोध के बीच अपने निर्णय पर क्या रुख अपनाता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर