--विज्ञापन यहां--

बीकानेर में पहली बार देशभर के 20 से अधिक शहरों के 150 से ज्यादा कारोबारी जुटेंगे

On: August 29, 2026 4:22 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

BNI Business Growth Expo 2026 बनेगा व्यापारिक नेटवर्किंग और नए अवसरों का बड़ा मंच

 

बीकानेर अपडेट।बीकानेर के व्यापारिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र को देश के विभिन्न शहरों के कारोबारी नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में BNI Bikaner द्वारा “BNI Business Growth Expo 2026 का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो में 20 से अधिक शहरों से 150 से अधिक BNI सदस्य बीकानेर पहुंचकर सहभागिता करेंगे। आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में BNI पदाधिकारियों ने इसे बीकानेर के व्यापारिक समुदाय के लिए नए अवसरों का महत्वपूर्ण मंच बताया।

BNI यानी Business Network International विश्व के प्रमुख बिजनेस रेफरल एवं नेटवर्किंग संगठनों में शामिल है। इसका उद्देश्य विभिन्न व्यवसायों एवं प्रोफेशन से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर विश्वास, आपसी सहयोग, रेफरल एवं नेटवर्किंग के माध्यम से व्यवसाय को बढ़ावा देना है। BNI की मूल विचारधारा Givers Gain है, अर्थात दूसरों की मदद करके स्वयं भी आगे बढ़ना।

वर्तमान में बीकानेर में BNI के दो चैप्टर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जिनसे विभिन्न व्यवसायों एवं प्रोफेशन से जुड़े 100 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। सदस्यों के बीच आपसी रेफरल एवं व्यावसायिक नेटवर्किंग के माध्यम से अब तक करोड़ों रुपये का व्यवसाय उत्पन्न हो चुका है। ऐसे में आगामी BNI Business Growth Expo को बीकानेर के स्थानीय व्यापारिक समुदाय के लिए एक बड़े नेटवर्किंग अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

BNI North Rajasthan Executive Director अंकित मेहता ने पत्रकारों को बताया कि 30 अगस्त 2026 को आयोजित BNI Business Growth Expo की प्रदर्शनी में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।इसका उद्देश्य बीकानेर के अधिक से अधिक व्यापारी, उद्यमी, प्रोफेशनल्स एवं आम नागरिकों को एक्सपो से जोड़ना है, ताकि वे विभिन्न शहरों से आए व्यवसायियों से सीधे संपर्क स्थापित कर सकें और नए व्यावसायिक अवसर तलाश सकें।

बिजनेस ग्रोथ एक्सपो चेयरमैन अमित अग्रवाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल व्यवसाय बढ़ाना नहीं, बल्कि बीकानेर को एक मजबूत और व्यापक बिजनेस नेटवर्क से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि *“बीकानेर का व्यवसाय, बीकानेर से बाहर और बाहर का व्यवसाय बीकानेर तक”* पहुंचे।

उन्होंने बताया कि एक्सपो में विभिन्न शहरों के व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स की सहभागिता से नए व्यावसायिक संबंध, रेफरल, संभावित ग्राहक, व्यापारिक सहयोग और नए बाजारों तक पहुंच के अवसर पैदा होंगे। इससे बीकानेर के स्थानीय व्यवसायों को देश के अन्य शहरों के व्यापारिक नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार एक्सपो बीकानेर को राष्ट्रीय स्तर के व्यावसायिक नेटवर्क से जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पाद एवं सेवाओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का मंच भी प्रदान करेगा।

इस महत्वपूर्ण आयोजन के Title Sponsor – Bikaji तथा Associate Sponsor – Yellow Tiger Longi Mirch हैं। इनके सहयोग से आयोजित यह एक्सपो बीकानेर के व्यापारिक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण Networking एवं Business Growth Platform बनने जा रहा है।

पत्रकार वार्ता में प्रणव शर्मा, एडवोकेट अरुण नायर सहित BNI के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर