--विज्ञापन यहां--

ईद मिलादुन्नबी पर अल मदद वेलफेयर सोसायटी ने किया सेवा कार्य, सड़क हादसे में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

On: August 27, 2026 11:05 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

ईद मिलादुन्नबी के खुशी के मौके पर अल मदद वेलफेयर सोसायटी बीकानेर राजस्थान की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोसायटी के सेवादारों ने फल, बिस्किट, टॉफी आदि का वितरण कर जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा कीं।

इसी अवसर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद, शाखा बीकानेर की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में भी अल मदद वेलफेयर सोसायटी से जुड़े सदस्यों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

सड़क हादसे में घायलों की मदद को पहुंचे सेवादार

सेवा कार्य के दौरान सोसायटी की टीम जब बीकानेर से नोखा की ओर जा रही थी, तभी देशनोक पुलिया के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

अल मदद वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों ने तत्काल दोनों घायलों को देशनोक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया, जिसके बाद घायलों को पीबीएम अस्पताल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। महिला के पति को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है।

अस्पतालों और आश्रमों में भी सेवा कार्य

सोसायटी के सेवादारों ने बीकानेर शहर के विभिन्न अस्पतालों में भी पहुंचकर सेवा कार्य किया। इनमें पीबीएम अस्पताल ट्रॉमा सेंटर, कैंसर अस्पताल, टीबी अस्पताल, नई जनाना अस्पताल और यूरोलॉजी विभाग सहित विभिन्न स्थान शामिल रहे।

इसके अलावा शहर के विभिन्न आश्रमों में जाकर भी सेवा कार्य किया गया। बीकानेर से करीब 70 किलोमीटर दूर नोखा स्थित आश्रम में भी टीम पहुंची, जहां आश्रम के स्टाफ की ओर से सेवादारों का मान-सम्मान एवं स्वागत किया गया। इस दौरान धनराज भाई और जीतू भाई सहित आश्रम से जुड़े सभी लोगों का सोसायटी ने आभार जताया।

सोसायटी से जुड़े लोगों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन एवं सभी चिकित्सकीय स्टाफ का सेवा कार्यों में हमेशा सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग मिलने की उम्मीद जताई।

सेवा कार्य में जुटे युवाओं का जताया आभार

अल मदद वेलफेयर सोसायटी ने पूरे दिन सेवा कार्यों में सक्रिय रहने वाले सभी युवा सेवादारों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। सोसायटी की ओर से कहा गया कि मानव सेवा सबसे बड़ा नेक कार्य है और सभी साथियों के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

सेवा कार्य में ताहिर हुसैन, रमजान अली, शेर मोहम्मद, सफी मोहम्मद, मोहम्मद रफीक, सद्दाम हुसैन, वसीम खान, तनवीर खान, सोहेल खान, शहजाद भाटी, अब्दुल रशीद, मोहम्मद आबिद राठौर, बबलू खान, अकबर अली, मकबूल सांई, मोहम्मद आरिफ, इरफान अली, शहजाद अली, सांवर राईका, सलमान रंगरेज, राहुल सुथार, मोहम्मद उमर, समीर राव, मो. फैजान, अब्दुल रजाक, मुस्ताक भाटी, सद्दाम हुसैन चढ़वा सहित अनेक सेवादारों ने भाग लिया।

सोसायटी ने सभी सहयोगियों, आश्रम प्रबंधन, अस्पताल प्रशासन एवं स्टाफ का धन्यवाद करते हुए कहा कि सेवा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर