बीकानेर पश्चिम में रमेश इंग्लिश स्कूल और एमएम स्कूल ने भी फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में जैन पब्लिक स्कूल व राजकीय सादुल स्कूल आमने-सामने
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित तहसील स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के साथ ही दोनों आयु वर्गों में खिताबी जंग की तस्वीर साफ हो गई है।
17 वर्ष छात्र वर्ग के पहले सेमीफाइनल में बाफ़ना स्कूल ने एनएन आरएसवी स्कूल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में एलएनसी अकादमी स्कूल ने सेंट विवेकानंद स्कूल को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब 17 वर्ष वर्ग का फाइनल बाफ़ना स्कूल और एलएनसी अकादमी स्कूल के बीच खेला जाएगा।
वहीं 19 वर्ष छात्र वर्ग में ब्लॉसम स्कूल और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दक्षिणी विस्तार पवनपुरी ने फाइनल में प्रवेश किया है। दोनों टीमों के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।
इधर बीकानेर पश्चिम क्षेत्र के सदुल स्पोर्ट्स मैदान पर भी 17 वर्ष छात्र वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में जैन पब्लिक स्कूल और रमेश इंग्लिश स्कूल आमने-सामने रहे, जिसमें रमेश इंग्लिश स्कूल ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय एमएम स्कूल ने स्टेपिंग स्टोन स्कूल को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
बीकानेर पश्चिम क्षेत्र में 17 वर्ष वर्ग का फाइनल रमेश इंग्लिश स्कूल और एमएम स्कूल के बीच खेला जाएगा। वहीं 19 वर्ष वर्ग का फाइनल जैन पब्लिक स्कूल और राजकीय सादुल स्कूल के बीच होगा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 27 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन प्रभारी अशोक व्यास, व्यवस्था प्रभारी ताराचंद पायल, शारीरिक शिक्षक पवन नायक एवं मदन लाल सहित मनीष विधानी, दिनेश छींपा, मंजुल मुकुल वर्मा, रचना भांबरी, प्रीतम रांकावत, शमीम बानो, सरोज मेघवाल एवं शशांक मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजक विद्यालय के उपप्राचार्य गणेश चौधरी ने बताया कि फाइनल मुकाबलों के दौरान विभिन्न अतिथि उपस्थित रहेंगे। खिताबी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह बना हुआ है।





