--विज्ञापन यहां--

एनएलसी इंडिया लिमिटेड की बरसिंहसर परियोजना ने पीबीएम अस्पताल में दो नए सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक सौंपे

On: August 24, 2026 12:51 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) की बरसिंहसर थर्मल पावर प्रोजेक्ट ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत बीकानेर के प्रसिद्ध पीबीएम अस्पताल परिसर में दो अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉकों का निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया है।

इस अवसर पर एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम में 16 नंबर ओपीडी में निर्मित शौचालय ब्लॉक को पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी. सी. घिया तथा सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (SSB) में निर्मित शौचालय ब्लॉक को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजीव बूरी को औपचारिक रूप से सुपुर्द किया गया। यह हस्तांतरण एसपी मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा की विशेष गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

एनएलसीआईएल बरसिंहसर परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री एस. विजय कुमार ने एचआर, सीएसआर एवं ओएचसी विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में ये जनसुविधाएं अस्पताल प्रशासन को सौंपी। इस दौरान पीबीएम अस्पताल के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों एवं प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे इस जनहितैषी एवं उत्कृष्ट कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए यह सुविधा बेहद राहतकारी सिद्ध होगी। एनएलसीआईएल की यह पहल न केवल स्वच्छता और जन-स्वास्थ्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक विकास में भी एक अनुकरणीय योगदान है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर