बीकानेर अपडेट। बीकानेर शहर और ग्रामीण अचंल में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर अब सरगर्मियां तेज हो गयी है। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने चुनावों के लिए कॉर्डिनेटर की नियुक्तियां की है। जिसमें बीकानेर में शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में भी नियुक्तियां दी गयी है। बीकानेर पश्चिम में अभिमन्यु भदोरिया, पूर्व में बलकारण ङ्क्षसह बराड़, कोलायत में अमित कड़वासरा, लूणकरणसर में मुकुल गोयल, डूंगरगढ़ में रामदेव ढ़ाका, नोखा में रामदेव सिंह पूनिया को नियुक्ति किया गया है।
इन प्रभारियों को 24 से 26 तक तीन दिनों तक संयुक्त रूप से बैठकें आयोजित करने तथा नगर निकाय चुनाव हेतु कांग्रेस प्रत्याशियों के उचित चयन से सम्बंधित स्थानीय नगर निकाय स्तर की अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को 27 अगस्त को पेश करने के लिए कहा गया है। ऐसे में साफ है कि 27 को दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही प्रत्याशियों का चयन होगा।





