--विज्ञापन यहां--

भाजपा में पार्षद टिकट को लेकर फॉर्म हुए शुरू

On: August 20, 2026 10:02 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि नगर निगम बीकानेर के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों हेतु विधिवत आवेदन फॉर्म आज 20 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे के पश्चात भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में उपलब्ध रहेंगे।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कि 21 अगस्त से आवेदन फॉर्म प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक पार्टी कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

 

निकाय चुनाव प्रभारी ओम सारस्वत ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से कहा हे कि वे केवल पार्टी कार्यालय से अधिकृत रूप से प्राप्त आवेदन फॉर्म ही प्राप्त करें तथा संबंधित मंडल अध्यक्ष के माध्यम से विधिवत दर्ज करवाकर पार्टी कार्यालय में जमा कराएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यालय के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्राप्त अथवा प्रस्तुत किए गए आवेदन फॉर्म मान्य नहीं होंगे। इस दौरान कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, सरिता नाहटा, जिला मंत्री विनोद करोल, झमकू देवी, रमजान अब्बासी, रामकुमार व्यास, मंडल अध्यक्ष देवरूप सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर