--विज्ञापन यहां--

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम

On: August 20, 2026 9:50 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। गजनेर रोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में नो एंट्री लागू होने के बावजूद भी भारी शहर में कैसे प्रवेश कर रहे है। आक्रोशित लोगो ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और कहा कि नो एंट्री में भारी वाहनों बेलगाम रफ्तार के चलते आए दिन हादसे हो रहे है और लोगों के घरों के चिराग इनकी चपेट में आ रहे हैं।

इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। आक्रोशित लोग लगातार नारेबाजी के बीच कार्रवाई की मांग करते हुए दिखाई दिए। बता दे कि अब से कुछ देर पहले एक डंफर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जिसके चलते बाइक सवार की मोके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद आमजन का गुस्सा फूट पड़ा। पास में ही चुंगी नाका है और लगभग पुलिसकर्मियों की यहां ड्यूटी रहती है इसके बावजूद भी नो एंट्री में वाहनों के प्रवेश को लेकर भी आक्रोशित लोगों ने सवाल उठाए है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें