--विज्ञापन यहां--

पेट्रोल पंप पर युवक को घेरकर लाठी,डंडो से किया गया हमला

On: August 14, 2026 8:12 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। गंंगाशहर क्षेत्र में युवक पर हमला करने की खबर सामने आयी है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के कोचर सर्किल पर स्थित पेट्रोल पंप पर 13 अगस्त की है। इस सम्बंध में चौपड़ा बाड़ी निवासी परमेश्वर सोनी ने गंगाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बनवारीलाल, प्रवीण, गणेश, जेकी, ऋतिक, दीपू व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे पेट्रोल पंप पर घेकर लाठी,डंडो से मारपीट की। हमले में युवक के सिर, आंख और पैरों में चोटें आई हैं। आरोपियों पर मारपीट के दौरान युवक का आईफोन तोडऩे और उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मेडिकल जांच के लिए भेजा। मामला दर्ज होने के बाद गंगाशहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज जुटाई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें