--विज्ञापन यहां--

विधायक ताराचंद के प्रयासों से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ, ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति

On: August 6, 2026 9:10 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समंदसर गांव की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक ताराचंद सारस्वत के निरंतर प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) ने 33/11 केवी समंदसर जीएसएस पर स्थापित 2म3.15 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मरों को बढ़ाकर 2म5 एमवीए किए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि समंदसर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे विद्युत भार, कृषि कनेक्शनों की संख्या तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में उन्होंने ऊर्जा विभाग एवं जोधपुर डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष लगातार प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि दो नए 5 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर स्थापित होने से समंदसर गांव सहित आसपास के कृषि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण होगी। इससे ओवरलोडिंग की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी, वोल्टेज में सुधार होगा तथा किसानों को सिंचाई के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली सेवा का लाभ प्राप्त होगा।

 

विधायक सारस्वत ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद विभाग आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करेगा, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द ही इस सुविधा का लाभ मिल सके।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर तथा जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति दे रही है। उन्होंने कहा कि समंदसर जीएसएस का यह उन्नयन क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं के साथ-साथ भविष्य की बढ़ती विद्युत मांग को भी पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस स्वीकृति की सूचना मिलते ही समंदसर एवं आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा इसे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर