बीकानेर अपडेट। जेल में बंद आरोपी द्वारा फर्जी तरीके से प्रवेश पत्र बनाकर परीक्षा शामिल होने का प्रयास करने की खबर सामने आयी है। जिसे समय रहते पुलिस ने भांप लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में उर्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता रेंज मुख्यालय पर पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल, बीकानेर में स्थित पीटी ग्राउण्ड में 3 अगस्त से 14 अगस्त आयोजित की जा रही है ।
इसी कड़ी में आज 6 अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा में पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र दस्तावेजों की जांच के दौरान पुलिस टीम को संदेह हुआ तो अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र व दस्तावेजोंं की जांच की गयी। जांच के दौरान प्रवेश पत्र फर्जी मिला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संदेश पुत्र उदनाथ सिद्ध को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पुछताछ मे सामने आया है कि आरोपी जेएनवीसी थााने के एक मामले में जेल में बंद था। जमानत नहीं मिलने के कारण जेल से बाहर आने व परीक्षा में शामिल होने के उद्देश्य से फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करवाने व बनाने की योजना बनायी। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हुआ। आरेापी द्वारा फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर परीक्षा में शामिल होने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।





