बीकानेर अपडेट। बीकानेर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में सीओ हिमंाशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी परमेश्वर सुथार की टीम ने की। इस दौरान बीडीए की टीम भी मौजूद रहीं। विशेष अभियान के तहत कोटगेट थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जों को हटाया गया। प्रशासनिक अमला भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया।
इस दौरान भारी संख्या में लोग भी मौजूद रहें। कार्रवाई के दौरान बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारी कुणाल राहड़ और आकांक्षा गुदारा मौके पर मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की कमान एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ हिमांशु शर्मा तथा कोटगेट थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार ने संभाली। बताया जा रहा है कि यह अवैध अतिक्रमण हिस्ट्रीशीटर आमीन खान और हसली अली के थे। जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ दर्जन अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए सरकारी जमीन को मुक्त करवाया गया है। जिसकी कीमत करोड़ों रूपए बताई जा रही है।





