बीकानेर अपडेट। शिक्षा विभाग के एक आदेश के चलते आज बीकानेर में अधिकांश स्कूलों में छुट्टी रही। शिक्षक संस्थान के बैनर तले निजी स्कूलों के संचालक ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। स्कूल एज्यूकेशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले प्रदेशव्यापी आव्हान के तहत आज निदेशालय के आगे प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा है। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से अनेक शिक्षक नेता और अन्य लोग शामिल हुए। संस्थाान के कोड़़ामरा भादू ने बताया कि 2 जुलाई को शिक्षा निदेशक ने एक आदेश जारी किया।
जिसमें बताया गया था कि शाला सम्बलन मोबाइल एप के माध्यम से एक आदेश में बताया गया है कि निजी स्कूलों पर लागू होगा। इस आदेश के तहत प्रत्येक माह में निरीक्षण किया जाएगा। जिसका विरोध किया जा रहा है ।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस नए आदेशों से निजी स्कूलों में पढ़ाई बाधित तो होगी ही साथ ही शिक्षक भी परेशान होंगे। ऐसे में इस आदेश को वापस लिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इसके साथ ही आरटीई का बकाया भुगातन करने और बेरियर लगाकर भुगताान रोकनेे के निर्देशों के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। घरेलू परीक्षा और बोर्ड परीक्षा की लगातार फीस बढ़ाई जा रही है उस पर भी रोक लगे सहित मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया।





