--विज्ञापन यहां--

PBM अस्पताल में C-Section के बाद प्रसूताओं की हालत बिगड़ने की घटना पर कांग्रेस की गंभीर चिंता और कार्रवाई की मांग

On: June 9, 2026 9:54 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट.?बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में C-Section डिलीवरी के बाद कई प्रसूताओं की तबीयत अचानक बिगड़ने, किडनी फेल होने और डायलिस तक की नौबत आने की खबर अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह मातृत्व सुरक्षा और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बिशनाराम सियाग ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ अस्पताल पहुंचकर ICU में भर्ती पीड़ित महिलाओं के परिजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने इलाज में लगी टीम के चिकित्सकों से भी विस्तृत चर्चा कर मरीजों को तत्काल उचित और उच्च स्तरीय उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश देने को कहा।

  1. मांगें:।

1. इस लापरवाही में शामिल चिकित्सकों और स्टाफ के खिलाफ तत्काल निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

2. पीड़ित परिवारों को मुफ्त इलाज और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

3. PBM अस्पताल मेंñ C-Section और प्रसूति प्रक्रियाओं की गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों की तुरंत ऑडिट कराई जाए।.

कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। अगर 48 घंटे में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।म.।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि बीकानेर का PBM अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा रेफरल सेंटर है। यहां C-Section के बाद महिलाओं की किडनी फेल हो जाए, डायलिस तक नौबत आ जाए, यह सिस्टम की घोर लापरवाही है।

मैंने खुद ICU में जाकर पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों से बात की है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टरों से बात कर मैंने स्पष्ट कहा है कि मरीजों का इलाज सर्वोच्च प्राथमिकता पर हो।

प्रतिनिधि मंडल में सलीम भाटी, भंवर कूकना,श्रीकृष्ण गोदारा,राजेश गोदारा,अभिमानु जाखड़ उपस्थित रहे ।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर