--विज्ञापन यहां--

बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि

On: June 9, 2026 9:39 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट.उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है । इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय 110.37 करोड रुपए हो चुकी है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई माह तक 93.20 करोड़ रूपये की आय हुई थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 18.42 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है l

इसी प्रकार अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक 14.57 करोड रुपए की आय हुई है l
इसी प्रकार मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह में 101.15 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई है l
इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक 13.76 करोड रुपए की आय हुई है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई माह तक 07.23 करोड़ रूपये की आय हुई थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 90.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है l
इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 239.85 करोड रुपए है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई माह तक 219.80 करोड़ रूपये थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष (2026-27) में 9.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है l
इस वर्ष 2026-27 में मई माह तक 82.49 लाख यात्रियों ने बीकानेर रेल मंडल पर यात्रा की है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई माह तक 77.03 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 7.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई है l इस वित्तीय वर्ष 2026-27 के मई माह की सवारी गाड़ियों की समयपालानता 95.17 प्रतिशत रही है जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करती है l उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल बेहतर यात्री सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध है l

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर