--विज्ञापन यहां--

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

On: May 31, 2026 11:56 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

आकर्षण का पर्दाफाश – निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला” की थीम पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

 

बीकानेर अपडेट. बीकानेर मंडल के रेलवे अस्पताल लालगढ़ एवं मंडल के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य चिकित्सा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. असीम कुमार के निर्देशन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है। किन्तु इस वर्ष 31 मई रविवार होने के कारण मंडल अस्पताल लालगढ़ की मेडिकल टीम द्वारा 29 मई को रेलवे वर्कशॉप लालगढ़ तथा 30 मई को मंडल के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस वर्ष (2026) में विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम “आकर्षण का पर्दाफाश – निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला” (Unmasking the Appeal: Countering Nicotine and Tobacco Addiction) की थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विषय पर कर्मचारियों एवं आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों तथा इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

रेलवे वर्कशॉप लालगढ़ में आयोजित सेमिनार के दौरान मंडल अस्पताल लालगढ़ की दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु मलिक ने पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति (PPT) के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को दांतों की उचित देखभाल करने के टिप्स बताये एवं ब्रश करने की सही तकनीक आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

 

इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी/वर्कशॉप लालगढ़ अनिल मोदी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक समन्वय मंडल अस्पताल लालगढ़ के डी.ई.ई. मूलचंद शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

 

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर