बीकानेर अपडेट.बीकानेर में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में एडीजी हवा सिंह घुमरिया बीकानेर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने संभाग स्तरीय पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग ली। बैठक में रेंज आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी, कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। मीडिया से बातचीत में एडीजी ने कहा कि पुलिस निरीक्षण हर साल होने वाली नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कमियां निकालना नहीं बल्कि कार्यप्रणाली में सुधार करना है। नशे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन आमजन के सहयोग के बिना इस समस्या पर पूरी तरह नियंत्रण संभव नहीं है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर भी सुरक्षा तैयारियों की बात कही।
एडीजी हवा सिंह घुमरिया बीकानेर दौरे पर, सदर थाने में की क्राइम मीटिंग
On: May 19, 2026 10:16 AM
--विज्ञापन यहां--





