--विज्ञापन यहां--

औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्यवाही: नशे में दुरुपयोग होने वाली 6 लाख से अधिक राशि की औषधियां जब्त

On: May 7, 2026 4:43 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट , 7 मई। औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा नशे में दुरुपयोग होने वाली औषधियों के अवैध भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपये 6 लाख से अधिक मूल्य की विभिन्न औषधियां जब्त की गई हैं। 

औषधि नियंत्रण अधिकारी श्री नरोत्तम देव बारोठिया ने बताया कि पुलिस जाब्ते के साथ घड़सीसर रोड पर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास स्थित एक मकान में देर रात दबिश दी गई। जहां बिना वैध औषधि अनुज्ञापत्र एवं बिना क्रय-विक्रय अभिलेखों के नशे में दुरुपयोग होने वाली औषधियों का अवैध भंडारण किया जाना पाया गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर श्री विपिन कुमार से प्रीगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल, टपेंटाडोल टेबलेट सहित विभिन्न प्रकार की कुल 14 श्रेणी की औषधियां बरामद की गईं। संबंधित व्यक्ति मौके पर औषधियों के क्रय बिल, विक्रय विवरण एवं ड्रग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसलिए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 22(1) (सीसीए), 18ए एवं 18बी के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर नमूने परीक्षण हेतु लेकर नियमानुसार औषधियों को जब्त कर सीलबंद किया गया।

कार्रवाई के दौरान औषधि नियन्त्रण अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार बोथरा का सहयोग रहा। विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बिना चिकित्सकीय परामर्श एवं बिना अधिकृत विक्रेता से औषधियां क्रय न करें तथा नशे में दुरुपयोग होने वाली औषधियों के अवैध व्यापार की सूचना विभाग अथवा पुलिस को तत्काल दें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर