बीकानेर अपडेट , 7 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 28 अप्रैल प्रारंभ हुए ग्राम रथ अभियान के तहत गुरुवार को जिले की 25 ग्राम पंचायत में 12 हजार 295 ग्रामीणों को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथों ने कला जत्थों के कलाकारों के साथ पारंपरिक तरीके से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
गुरुवार को लूणकरणसर विधानसभा के गारबदेसर, नाकोडेसर, रवासर, सहजरासर और कुजटी, नोखा के झाड़ेली, साजनवासी, काकड़ा, हिमटसर और थावरिया, श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर, जैसलसर, बिग्गा, कीतासर भाटियान और कीतासर बिदावतान, खाजूवाला के 25 केवाईडी, 3 पीडब्ल्यूएम, 34 केवाईडी, 40 केवाईडी, गुल्लूवाली और 2 केएलडी तथा कोलायत विधानसभा के खारिया मल्लिनाथ, हदा, खाखूसर, लबाना भाटिया और दासूड़ी में अभियान का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने ग्राम रथ का स्वागत किया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर इसकी अगवानी की। इस दौरान ग्रामीणों को अभियान से जुड़े 13 विभागों के 29 हजार 713 प्रचार साहित्य वितरित किए गए।






