--विज्ञापन यहां--

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन पर 3 मई को,  महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति कई कार्यक्रम करेगी

On: May 2, 2026 3:08 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट । महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिन पर 3 मई को कई कार्यक्रम किए जाएंगे।महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति बीकानेर के जिला संयोजक और यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय आचार्य और पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने बताया कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत के जन्मदिन के कार्यक्रमों की शुरुआत 3 मई को सुबह 9 बजे जैसलमेर रोड़ स्थित गंगा जुबिली गोशाला में गायों को लापसी खिलाने से होगी। इसके बाद मुक्ति धाम, पार्कों और बड़ी ईदगाह में पक्षियों के लिए 51 पालसिए लगाए जाएंगे। जन्मदिन कार्यक्रमों की श्रृंखला में दोपहर के समय मोहता चौक और बारह गुवाड़, प्रकाश चित्र के सामने कसाई बारी इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राहगीरों के लिए शिकंजी की व्यवस्था की जाएगी। गांधी जीवन दर्शन समिति बीकानेर के जिला संयोजक आचार्य और पूर्व महापौर मकसूद ने बताया कि इसी कड़ी में शाम के समय अपना घर आश्रम में रहने वाले 151 प्रभुजनों को भोजन करवाया जाएगा। आचार्य और मकसूद अहमद ने सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया है। *भीषण गर्मी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने अपने जिले में ही सेवा कार्य करने को कहा* भीषण गर्मी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने 75वें जन्मदिवस पर अपने साथियों को जयपुर आने से मना किया है। अशोक गहलोत ने अपने साथियों का आह्वान किया है कि वे जयपुर आने की बजाय अपने अपने जिलों में रहकर सेवा कार्य करें। उन्होंने अपने साथियों से तीन मई को ब्लड डोनेशन शिविर, पशु पक्षियों को दाना पानी व गरीबों व अनाथों को भोजन व्यवस्था करने के लिए आग्रह किया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन