बीकानेर अपडेट.केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने आवास पर जनसुनवाई आयोजित कर आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनकर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर कहा कि नरेंद्र मोदी समय-समय पर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने मंत्रियों के समूह और एक वर्किंग ग्रुप का गठन किया है, जो लगातार निगरानी कर रहा है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं ममता बनर्जी द्वारा ईवीएम छेड़छाड़ के आरोपों पर उन्होंने कहा कि Election Commission of India ने पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न करवाए हैं और आयोग इस मामले में पूरी तरह सजग रहा। पांच राज्यों के चुनावों को लेकर उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सभी राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसकी जानकारी भाजपा ने शनिवार बजे दी।
बीकानेर दौरे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, जनसुनवाई में सुनी समस्याएं
On: May 2, 2026 3:10 PM
--विज्ञापन यहां--





