--विज्ञापन यहां--

घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

On: April 29, 2026 12:09 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट , 29 अप्रैल। घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स के दुरूपयोग एवं अवैध भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन के निर्देशानुसार रसद विभाग की टीम ने बुधवार अल सुबह विभिन्न स्थानों पर औचक कार्यवाहियां की। 

निरीक्षण के दौरान सर्वोदय बस्ती स्थित मारुति वर्क्स नामक दुकान में अवैध रिफिलिंग व भण्डारण करते हुए पाया गया। इस दौरान 1 सिलेंडर, एक रिफिलिंग मशीन और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया गया। इसी श्रृंखला में सर्वोदय बस्ती स्थित खिलजी टावर के सामने दुकान पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण तथा रिफिलिंग की जा रही थी। यहां भी एक सिलेंडर, एक रिफिलिंग मोटर एवं एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया।

इसी क्रम में करमीसर रोड स्थित एस स्कूल के पास दुकान पर अवैध रिफिलिंग व भण्डारण की जा रही थी। यहां भी एक सिलेंडर, एक रिफिलिंग मोटर एवं एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि टीम द्वारा अवैध गैस भंडारण, घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग तथा अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेंगी। तथा ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से

अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत रसद विभाग को दें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन