--विज्ञापन यहां--

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य

On: April 29, 2026 12:13 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट । बेसिक पीजी कॉलेज एवं महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “21वीं सदी में समग्र विकास : विज्ञान, समाज और सतत विकास का एकीकरण” विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सिंथेसिस संस्थान की ओर से अकादमिक निदेशक और शिक्षाविद् डॉ. श्वेत गोस्वामी ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं प्रबुद्धजनों को संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में डॉ. गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान समय में केवल अंक, डिग्री या नौकरी ही सफलता का मापदंड नहीं है, बल्कि विद्यार्थी का ज्ञान, चरित्र, कौशल, मानसिक संतुलन, सामाजिक चेतना और नवाचारी दृष्टिकोण ही वास्तविक विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार करना होना चाहिए।

समग्र विकास को सरल उदाहरण से समझाते हुए उन्होंने कहा कि जीवन एक पेड़ की तरह है, जिसमें जड़ें समाज, संस्कार और मूल्य हैं, तना विज्ञान, शिक्षा और ज्ञान है, तथा फल-पत्तियाँ सतत विकास, समृद्धि और सुरक्षित भविष्य

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें