--विज्ञापन यहां--

कांग्रेस महिलाओं से चीढ़ती है, इस लिए कभी उनका भला नहीं करती – शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर

On: April 25, 2026 10:18 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

भजन लाल शर्मा बेटी के जन्म पर दे रहे डेढ़ लाख रूपये का संकल्प पत्र

 

बीकानेर अपडेट . शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस महिलाओं से चीढ़ती है इसलिए नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का कांग्रेस ने विरोध किया! और विधेयक को पास नहीं होने दिया!

कांग्रेस नहीं चाहती की महिलाये राजनीति में आगे आए!

श्री मदन दिलावर आज यहां चूरू जिले की तारानगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पण्डरेउ ताल के पण्डरेउ टीबा गांव में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे! श्री दिलावर ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से महिला और दलित विरोधी रही है! कांग्रेस पार्टी जब-जब सत्ता में रही उसने कभी महिलाओं और दलितों को आगे नहीं आने दिया!

राजस्थान में भी जब स्वर्गीय भैरव सिंह शेखावत के नेतृत्व में भाजपा की पहली सरकार बनी तब दलित और महिलाओ को पंचायत चुनावों मे आरक्षण मिला और गरीब, दलित और महिलाओं का पंच, सरपंच, प्रधान और जिला प्रमुख बनने का सपना साकार हुआ!

 

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मां – बेटियों का विरोध किया, दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बेटी के पैदा होने पर मां को डेढ़ लाख रुपए का संकल्प पत्र दे रहे हैं! जिससे प्रदेश की हमारी बेटी का लालन पालन ठीक प्रकार से हो सके! और वह ठीक से शिक्षा प्राप्त कर उन्नति कर सके! अपने पैरों पर खड़े हो सके!

कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का क्षेत्रीय निवासियों ने जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया! एवं अभिनन्दन पत्र सौपा! सांसी समाज के लोगों ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को मंच पर 51 किलो का पुष्प हार पहना कर जोरदार स्वागत किया!

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन