--विज्ञापन यहां--

रोशन बाफना बने दिव्यांग सेवा संस्थान के अध्यक्ष : पचीसिया की प्रेरणा से बाफना के नाम पर सदन हुआ एकमत

On: April 25, 2026 10:14 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट । दिव्यांग सेवा संस्थान, बीकानेर के नये अध्यक्ष का चयन शुक्रवार सुबह संस्थान परिसर में हुआ। संस्थापक जेठाराम ने बताया कि प्रसिद्ध समाजसेवी व जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया की प्रेरणा से श्री रोशन बाफना को अध्यक्ष चुनने का प्रस्ताव रखा गया। पचीसिया की प्रेरणा पर सदन ने एकमत होते हुए बाफना के नाम पर सहमति जताई। पूर्व अध्यक्ष अंबाराम इणखिया ने भी बाफना के नाम पर सहमति जताई। जेठाराम ने बताया कि नये अध्यक्ष श्री रोशन बाफना को माला व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। 

बाफना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग सेवा संस्थान में वर्तमान में 51 मूक बधिर बच्चे अध्ययनरत हैं। इस संस्थान को आठवीं कक्षा तक मान्यता मिली हुई है, साथ ही यहाँ 10वीं व 12वीं के बच्चों को भी अध्ययन करवाया जाता है। राजस्थान ओपन बोर्ड से इन बच्चों को परीक्षा भी दिलवाई जाती है। बाफना ने बताया कि अध्यक्ष का पद उनके लिए जिम्मेदारी है। उन्हें ऐसा लगता है जैसे उन्हें एक बड़े अनुष्ठान की जिम्मेदारी दी गई हो। आगामी समय में दिव्यांग व मूक-बधिर बच्चों के हित में विभिन्न कार्य किए जाएंगे। संस्थान के भवन पर विशेष ध्यान दिया जाकर मुख्य आवश्यकताओं की पूर्ती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान जेठाराम ने नियुक्ति पत्र का वाचन किया। सोनू त्रिपाठी ने अध्यक्ष को सदा सहयोग का विश्वास दिलाया। धर्मपाल चौहान सियाणा ने इस बदलाव को संस्थान के लिए नये युग का शंखनाद बताया। बाफना के अध्यक्ष बनने पर द्वारका प्रसाद पचीसिया सहित श्यामसुन्दर सोनी, नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराडू, मांगीलाल सुथार, परिना मैडम, सुमन शर्मा, राजेश कुमार व भूपेंद्र कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर