--विज्ञापन यहां--

पी.एस.टी. मार्शल आर्ट एकेडमी एवं अर्हम योगा स्टूडियो का भव्य शुभारंभ 

On: April 24, 2026 2:07 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट. आज दिनांक 24.4.2026 को स्थानीय शिववैली, गंगाशहर रोड़ में पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी एवं अर्हम योगा स्टूडियो का भव्य शुभारंभ उपमहानिरीक्षक आरपीटीसी जोधपुर श्री देवेंद्र कुमार बिश्नोई एवं कर्नल हेम सिंह जी शेखावत के सानिध्य में हुआ।इस अवसर पर महारानी कॉलेज के प्राचार्य नवदीप सिंह, सुनील दत्त नागल, सीताराम कच्छावा उपस्थित हुए।कार्यक्रम के आरंभ में कूडो राजस्थान की अध्यक्ष एवं योगा एक्सपर्ट सोनिका सेन, नगेंद्र सिंह शेखावत, एडवोकेट श्रीभगवान मारू ने अतिथियों का माला पहन कर वह स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया 

आज के उद्घाटन अवसर पर मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों द्वारा कला का प्रदर्शन भी किया गया जिसे उपस्थित अतिथियों ने तालियां बजाकर प्रोत्साहित किया ।

पीएसटी मार्शल आर्ट अकादमी के टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सेन ने बताया कि बीकानेर शहर में अकादमी के द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार सेल्फ डिफेंस व फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आजकल की जीवन शैली में फिटनेस की बहुत ही आवश्यकता है और वर्तमान परिपेक्ष में बढ़ते हुए आपराधिक माहौल को देखते हुए सेल्फ डिफेंस भी अति आवश्यक हो गया है। अकादमी के द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ।

इससे पूर्व भी अकादमी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के साथ मिलकर बीकानेर के खिलाड़ियों को तराशा गया है ।

रेन्शी प्रीतम सेन ने बताया कि वीकेंड में सभी आयु वर्ग की लड़कियों व महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को तय करने और उसे प्राप्त करने की कोशिश शुरू कर दे तो मंजिल अवश्य ही मिल जाती है जी अकादमी का आज भव्य शुभारंभ हो रहा है उसकी नींव 25 वर्षों पूर्व ही रख दी गई थी और आज तक का सफर पर करने में जो समय लगा तथा जिन-जिन लोगों का साथ मिला, उन सब के प्रयासों का यह परिणाम है और यहां के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों का भविष्य हमेशा उज्जवल ही होगा ।

कर्नल हेम सिंह जी शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा कई तरह से मिलती है जिसमें पढ़ना देखना सीखना और सुनना भी शामिल है उन्होंने कूडो खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा लेते रहने की बात कही

 

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन