--विज्ञापन यहां--

शहरी क्षेत्र मे नया फिटनेस जिम शुरू : विधायक व्यास ने किया पीएलएस जिम का उद्घाटन

On: April 21, 2026 7:02 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट । अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोमवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास ने केसर देसर सेवगो की गली में स्थित अजित फाउंडेशन के पास पीएलएस जिम का उद्घाटन किया। इस नए जिम को शहरी क्षेत्र के युवाओं को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।

जिम ट्रेनर पवन शर्मा ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवा अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते हैं। उन्होंने कहा कि इस जिम का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र के युवाओं को उनके घर के पास ही राष्ट्रीय स्तरीय फिटनेस सेवाएं किफायती दामों पर उपलब्ध कराना और आम लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

उद्घाटन समारोह में जेठानंद व्यास के साथ एस एन व्यास, त्रिलोक नारायण पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, आर के शर्मा, मनोज कुमार शर्मा और पी राज भी मौजूद रहे।

पीएलएस जिम में शामिल होने वाले पहले बीस युवाओं के लिए विशेष आकर्षक ऑफर भी रखा गया है। यह पहल स्थानीय युवाओं में फिटनेस की आदत को बढ़ावा देने और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए की गई है।

यह नया जिम युवाओं के लिए सुविधाजनक और किफायती विकल्प साबित होने की उम्मीद है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर